अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड:इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग में खुद को परखें छात्र, जीतने वालों को मिलेंगे 21,000 तक

Share this post:

 

आज की पढ़ाई में केवल विषयों का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के लिए प्रश्नों को सही ढंग से समझना, उपलब्ध जानकारी का विश्लेषण करना और तार्किक निर्णय लेना भी जरूरी है। यही कारण है कि इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग स्कूल स्तर से लेकर विभिन्न एप्टीट्यूड, स्कालरशिप, इंट्रेस और एमसीक्यू आधारित परीक्षाओं तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इंग्लिश विद्यार्थियों की समझने की क्षमता (कंप्रिहेंशन), शब्दावली (वॉकाबुलरी) और भाषा अनुप्रयोग (लैंग्वेज एप्लीकेशन) को मजबूत करती है, जबकि तार्किक समझ (लॉजिकल रीजनिग), विश्लेषणात्मक सोच (एनालिटकल थिकिंग), डाटा विश्लेषण की प्रक्रिया (पैटर्न रिकागिंनिशन) और समस्या समाधानकौशल (प्रॉब्लम साल्विंग स्किल्स) विकसित करने में मदद करती है। दोनों कौशल मिलकर विद्यार्थियों को प्रश्न समझने और सही उत्तर तक पहुंचने की क्षमता बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

शुरुआती कक्षाओं से अभ्यास जरूरी:

रीडिंग कंप्रिहेंशन, ग्रामर, सिक्वेंसिंग, क्लासिफिकेशन और रीजनिंग जैसे कौशल लगातार अभ्यास से विकसित होते हैं। यदि इन पर छोटी कक्षाओं से ही काम किया जाए, तो विद्यार्थी आगे बदलते परीक्षा पैटर्न और एप्टीट्यूट आधारित एसेसमेंट के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकते हैं।

इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 के अंतर्गत इंग्लिश ओलंपियाड और लॉजिकल रीजनिंग ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भाषायी समझ, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल का आकलन कर सकेंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Future Times News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x