
गाजियाबाद। शहर में लंबे समय से हो रही पानी की लीकेज की समस्या का समाधान कराने में कुनाल नागर का सार्थक प्रयास सफल रहा। काफी दिनों से पानी की पाइपलाइन से लगातार पानी लीक हो रहा था, लेकिन शिकायत के बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इससे पानी की बर्बादी हो रही थी और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या का समाधान कराने के लिए कुनाल नागर ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद नगर निगम गाजियाबाद ने मामले का संज्ञान लेते हुए लीकेज ठीक करा दिया।



