महंगाई पर सरकार को घेरा, पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर फकीरचंद नागर ने उठाए सवाल!

Share this post:

 

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर ने ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महंगाई के मुद्दे पर वर्तमान सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है, जिसका सीधा असर आम जनता, किसानों, मजदूरों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

फकीरचंद नागर ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ रहा है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण परिवहन, खेती और आवश्यक वस्तुओं की लागत बढ़ने से आम जनता की परेशानियां बढ़ रही हैं। सरकार को जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, लेकिन मौजूदा स्थिति सरकार के दावों पर सवाल खड़े करती है।

फकीरचंद नगर ने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Future Times News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x