लेखपालों का चरणबद्ध आंदोलन आज से शुरू, संपूर्ण समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Share this post:

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।

दादरी तहसील के प्रांगण में लेखपाल संघ के अध्यक्ष नीरज भाटी के नेतृत्व में बैठे दादरी के लेखपालो का फोटो

    Oplus_131072

दादरी।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश रंजन राव परमाल में बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर घोषित चरणबद्ध आंदोलन आज 3 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गया है। आंदोलन के पहले दिन प्रदेशभर में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजे गए।

संघ की ओर से जारी आंदोलन कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लेखपालों द्वारा धरना दिया गया। संघ का कहना है कि लेखपाल संवर्ग की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर लगातार शासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

आंदोलन के अगले चरण में 8 अक्टूबर को लेखपाल तहसील प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ेंगे तथा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में कार्य किया जाएगा, जबकि 12 अक्टूबर को तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसके बाद 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। वहीं 24 अक्टूबर से मांगों के समाधान तक जिला मुख्यालय पर नियमित धरना जारी रखने का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में वेतनमान में सुधार, अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति, भत्तों में वृद्धि, नव नियुक्त लेखपालों के स्थायीकरण तथा तकनीकी पद घोषित किए जाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

संघ ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपील की

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Future Times News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x