बागपत में गूंजा गुर्जर एकता का संदेश, 27 अक्टूबर को दिल्ली कूच का संकल्प

Share this post:

राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स समाचार पत्र।

बागपत, 3 अक्टूबर 2026। बागपत स्थित गुर्जर भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र भाटी की अध्यक्षता में आयोजित जनसंवाद बैठक में समाज की एकता, सामाजिक सुधार और आगामी 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली गुर्जर स्वाभिमान रैली को सफल बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन श्री तेजपाल प्रधान ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. पी. सिंह कसाना, रामकेश चपराना, जगबीर दौला एवं गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुर्जर भवन पहुंचने पर अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं पटकों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

जनसंवाद के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सद्भाव और समाज के उत्थान को लेकर विचार रखे। मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, विवाह समारोहों में डीजे पर रोक लगाने तथा गुर्जर भवनों के विकास एवं समाजहित के कार्यों में सहयोग देने की अपील की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने समाज के लोगों से 27 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, व्यवसाय के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। वक्ताओं ने समाज के गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों के संघर्ष को याद करते हुए नई पीढ़ी को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

जनसंवाद में दर्जनों गांवों के प्रधानों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने 27 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली पहुंचकर गुर्जर स्वाभिमान रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कर्मवीर तोमर, मनु पाल बंसल, सुभाष गुर्जर, महेंद्र धामा, संजय प्रधान, प्रदीप प्रधान, विक्रम प्रधान, काशी प्रधान, प्रताप गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर, वीर सेन सिंह, सतवीर भाटी, श्याम सिंह नेताजी, महाराज सिंह, विजय चंदीला, देव मुनि, संजय गुर्जर, मित्तल पहलवान, अजय नंबरदार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Future Times News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x