ताहिर अली संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स गाजियाबाद।
वसुंधरा, इंदिरापुरम और विजयनगर जोन में पानी की सप्लाई पर पड़ेगा असर, नगर निगम करेगा वैकल्पिक व्यवस्था
गाजियाबाद। ऊपरी गंगनहर की वार्षिक बंदी के चलते गाजियाबाद नगर निगम के वसुंधरा, इंदिरापुरम और विजयनगर जोन में गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जलकल विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि से 8 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि तक गंगाजल की आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस अवधि में नागरिकों को पेयजल की परेशानी से बचाने के लिए जलकल विभाग और गाजियाबाद नगर निगम अपने संसाधनों के माध्यम से दिन में एक समय जलापूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। हालांकि, सामान्य जलापूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोगों को पानी का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करने और आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण रखने की सलाह दी जाती है।
जलापूर्ति की समस्या पर इन नंबरों पर करें संपर्क
जलापूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
– अवर अभियंता (जल), वसुंधरा जोन: 8178016856
– अवर अभियंता (जल), इंदिरापुरम एवं विजयनगर जोन: 8178016830
– सहायक अभियंता (जल), विजयनगर जोन: 8178018382
– सहायक अभियंता (जल), वसुंधरा एवं इंदिरापुरम: 8178018395
– अधिशासी अभियंता (जल): 8178016835
जलकल विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे जलापूर्ति में होने वाली अस्थायी कमी को देखते हुए पानी का अनावश्यक उपयोग न करें और उपलब्ध जल का विवेकपूर्ण ढंग से इस्तेमाल करें।



