राजकुमार आर्य को RSS में केंद्रीय प्रतिनिधि एवं नोएडा विभाग कार्यवाह का दायित्व, दुजाना में खुशी की लहर

Share this post:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में दुजाना निवासी राजकुमार आर्य को केंद्रीय प्रतिनिधि एवं नोएडा विभाग के विभाग कार्यवाह का नवीन दायित्व प्राप्त होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके नए दायित्व को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और कार्यक्षमता से जोड़कर देखा जा रहा है। इस अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

राजकुमार आर्य को मिले इस नवीन दायित्व से उनके शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह है। लोगों ने आशा व्यक्त की कि वह अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से संघ के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे तथा समाज में राष्ट्रभाव, सामाजिक समरसता और सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन संगठनात्मक कार्यों, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ किया जाता है। ऐसे में राजकुमार आर्य से भी अपेक्षा की जा रही है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं कर्मठता से करेंगे।

राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स ओर से श्री राजकुमार आर्य को केंद्रीय प्रतिनिधि एवं नोएडा विभाग के विभाग कार्यवाह का नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक अभिनंदन एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके नेतृत्व में संगठन के कार्य निरंतर प्रगति करें और वह अपने दायित्वों में सफलता के नए आयाम स्थापित करें।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Future Times News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x