मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
छह जिलों की 18 टीमों ने लिया हिस्सा, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-18 वर्ग में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
दुजाना, गौतमबुद्ध नगर। श्री गांधी इंटर कॉलेज, दुजाना में 70वीं मंडलीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में मंडल के 6 जिलों की कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक जिले से अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-18 वर्ग की एक-एक टीम प्रतियोगिता में शामिल हुई है।
जिला क्रीड़ा सचिव सुनील नागर ने बताया कि मंडलीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन नागर, उपाध्यक्ष जिला भाजपा, कार्यक्रम अध्यक्ष श्यामेंद्र नागर, प्रमुख पुत्र तथा विशिष्ट अतिथि ओमवीर आर्य एडवोकेट उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ओमपाल नागर, ईश्वर चंद शर्मा, मनीष नागर, कमल सिंह, अनिल कप्तान, वेदपाल कप्तान, अनिल शर्मा, सत्येंद्र नागर, देवकरण सिंह, शेफाली सिंह और आरती शर्मा सहित विद्यालय एवं खेल विभाग से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। श्री गांधी इंटर कॉलेज, दुजाना में आयोजित यह मंडलीय प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखी जा रही है।




