राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतमबुद्ध नगर।
दुजाना। मिक्स रिले प्रतियोगिता में जय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। जय कुमार की सफलता की खबर मिलते ही ग्रामीणों और शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला।
जय कुमार के पिता राकेश नागर ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि जय कुमार की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम आज सिल्वर मेडल के रूप में सामने आया है।
जय कुमार की जीत की खुशी में ग्राम दुजाना में मिठाइयां बांटी गईं। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जय कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि को गांव के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए लोगों ने उम्मीद जताई कि जय कुमार भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
जय कुमार की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने और मेहनत करने की प्रेरणा मिली है।




