डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास बदहाली से लोग परेशान, RWA ने प्राधिकरण की कार्यशैली पर उठाए सवाल!

Share this post:

ग्रेटर नोएडा। शहर में विकास को लेकर प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है, लेकिन ग्रेटर नोएडा के डेल्टा मेट्रो स्टेशन के आसपास की स्थिति इन प्रयासों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में सड़क, पार्किंग, सीवर और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। डेल्टा मेट्रो स्टेशन के पास सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गैलेरिया मार्किट की पार्किंग व्यवस्था भी बदहाल बताई जा रही है। शाम होते ही यहां जाम की स्थिति बन जाती है। कई स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। अल्फा-2 RWA अध्यक्ष सुभाष भाटी ने कहा कि अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समस्याओं का तत्काल समाधान कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गंदगी का लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने प्राधिकरण से सफाई, सीवर, सड़क और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Future Times News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x