त्योहारों से दो महीने पहले ही ट्रेनों में ‘नो रूम’:कैसे 4 मिनट में फुल हो रहीं सीटें? स्पेशल ट्रेनों से ही आस

Share this post:

दिवाली और छठ पर घर जाने वाले रेल यात्रियों की परेशानी अभी से बढ़ गई है। त्योहारों में करीब दो महीने बाकी हैं, लेकिन दिल्ली, मुंबई और गुजरात से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाली कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कुछ में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा। ऐसे में यात्रियों को अब फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है।

लोगों को क्या परेशानी हो रही?

रेलवे के नियम के मुताबिक, सामान्य एडवांस टिकट 60 दिन पहले बुक किया जा सकता है। बुकिंग रोज सुबह 8 बजे शुरू होती है। यात्रियों का कहना है कि बुकिंग खुलते ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर ‘हम पर इस समय ज्यादा लोड है, कृपया दोबारा कोशिश करें’ का मैसेज दिखने लगता है। दोबारा प्रयास करने पर सीटें उपलब्ध दिखती हैं, लेकिन बुकिंग करते ही टिकट वेटिंग में चला जाता है। महज चार-पांच मिनट में सीटें फुल हो जाती हैं। यात्रियों को यह परेशानी तब भी हो रही है, जब ऐप में पहले से ही यात्रियों की पूरी डिटेल सेव है। पेमेंट की सुविधा भी ऑटोमैटिक है।


  • दिवाली के सप्ताह यानी 6, 7 और 8 नवंबर की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग क्रमशः 7, 8 और 9 सितंबर से शुरू हुई थी। बुकिंग खुलते ही यात्रियों ने वेबसाइट धीमी होने और बार-बार एरर आने की शिकायत की। यात्रियों के मुताबिक, दिवाली पर जाने का टिकट तो किसी तरह बुक हो गया, लेकिन वापसी की चिंता बनी हुई है। दिवाली के बाद 11 नवंबर की वापसी के लिए टिकट बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी।

  • अब 13 से 16 नवंबर के बीच छठ पर घर जाने के लिए यात्रा की तारीख के हिसाब से टिकट बुकिंग 14 से 17 सितंबर के बीच शुरू होगी। यात्रियों के मुताबिक, नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिला तो उनकी उम्मीद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों पर टिकी है। रेलवे ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए त्योहारों पर जल्द और स्पेशल ट्रेनें चलाने की बात कही है। ऐसे में दिल्ली से पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, दरभंगा समेत बिहार के दूसरे स्टेशनों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलने की उम्मीद है। रेलवे कुछ फेस्टिवल स्पेशल सेवाएं शुरू करने की घोषणा भी कर चुका है।

  • राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में भी टिकट की मांग बढ़ गई है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, जबकि कुछ में नो रूम है। यानी वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा।

  • दिवाली और छठ के चलते कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो रूम है। ऐसे में यात्रियों के पास तत्काल टिकट का विकल्प बचा है। यह यात्रा से एक दिन पहले खुलता है। एसी के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर व नॉन-एसी के लिए 11 बजे बुकिंग शुरू होती है। सीमित सीटों के कारण टिकट कुछ ही मिनट में खत्म हो जाते हैं।

20 लाख से ज्यादा टिकट की रिकॉर्ड बुकिंग

इस बीच आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है।आईआरसीटीसी के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को 20,06,353 टिकट बुक हुए। अगले दिन भी 19.50 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए गए। सुबह 8 से 8:15 बजे तक टिकट बुकिंग का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री एक साथ टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। सुबह 8 से 9 बजे के बीच दिन की कुल बुकिंग का 8.43 से 14.14 फीसदी हिस्सा होता है। हालांकि, 85 फीसदी से ज्यादा टिकट दिन के बाकी समय में बुक होते हैं।एडवांस बुकिंग के शुरुआती समय में टिकट बुक करने के लिए आधार से सत्यापित यूजर होना जरूरी है। अधिकृत टिकट एजेंट सुबह 8 से 8:10 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकते। इनमें यात्री टिकट सुविधा केंद्र, रेलवे टिकटिंग सर्विस एजेंट और आईआरसीटीसी एजेंट शामिल हैं। आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए 3 करोड़ से ज्यादा यूजर आईडी बंद की हैं। कई संदिग्ध ईमेल डोमेन ब्लॉक किए गए हैं।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Future Times News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x