बेहद दुखद: सड़क हादसे में CO नरेंद्र सिंह का निधन, नोएडा के बरौला में शोक की लहर

Share this post:

फ्यूचर लाईन टाइम्स | शोक समाचार

नोएडा। जनपद बाराबंकी में पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) के पद पर तैनात नरेंद्र सिंह के निधन की दुखद खबर से पुलिस विभाग, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। नरेंद्र सिंह मूल रूप से नोएडा के बरौला गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, उनका निधन सैफई में हुए सड़क हादसे में हुआ। उनके असामयिक निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

नरेंद्र सिंह, विनायक अस्पताल के मालिक डॉ. वीएस चौधरी के छोटे भाई थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में दुख व्याप्त हो गया। नरेंद्र सिंह के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक एवं पारिवारिक संबंधों को याद करते हुए लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

एक सड़क दुर्घटना में उनका इस तरह असमय चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से बरौला क्षेत्र में भी शोक की भावना है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स परिवार  ईश्वर से प्रार्थना करते है दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Future Times News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x